जांजगीर-चांपा 20 मार्च 2026/ भारतीय थल सेना कार्यालय द्वारा अग्निवीर में भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन एवं पंजीयन हेतु 01 अप्रैल 2026 निर्धारित है। निर्धारित समयसीमा में आवेदन करने वाले युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। लिखित परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक युवा अपना पंजीयन विभाग की वेबसाईट https://erojgar.cg.nic.in/ के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित ‘‘अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन‘‘ में जाकर अपना पंजीयन स्वयं कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चाम्पा से संपर्क किया जा सकता है।
अग्निवीर भर्ती 2026: लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
- Advertisement -


