Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    June 17, 2026

    CG NEWS : कार-बाइक टक्कर ने लिया विवाद का रूप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    June 17, 2026

    Rebellion in Indian Politics : शिवसेना, कांग्रेस से लेकर एनसीपी तक, पार्टी विभाजन ने कैसे बदले देश के राजनीतिक समीकरण

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अमलीपाली ग्राम पंचायत: स्वच्छता, पर्यावरण और जनभागीदारी की मिसाल
    Chhattisgarh

    अमलीपाली ग्राम पंचायत: स्वच्छता, पर्यावरण और जनभागीदारी की मिसाल

    News EditorBy News EditorOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 9 अक्टूबर 2025/ जांजगीर-चांपा जिला के छोटे-छोटे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा एक छोटा-सा गांव है अमलीपाली। पहली नज़र में यह आम गांव जैसा लगता है, लेकिन इसकी पहचान कुछ खास है। यहां के लोग बेहद सरल और सीधे-सादे स्वभाव के हैं। अधिकतर लोग खेती-किसानी करते हैं और खास बात यह है कि लगभग साठ से सत्तर प्रतिशत किसान जैविक खेती पर भरोसा करते हैं। वे अपने अनुभव से जैविक खाद और जैविक कीटनाशक तैयार करते हैं और यही परंपरा गांव की मिट्टी और फसलों को खास बनाती है।
    साल 2007 अमलीपाली के लिए ऐतिहासिक रहा। इसी वर्ष इसे जिले का पहला निर्मल ग्राम पंचायत घोषित किया गया। इसके बाद 2 अक्टूबर 2014 को जब पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई तो अमलीपाली ने एक बार फिर सबसे आगे रहकर जनपद का पहला ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त पंचायत बनने का गौरव हासिल किया। गांव के हर घर में बने शौचालय का परिवारजन नियमित उपयोग करने लगे और आसपास के पंचायतों को भी प्रेरित करने लगे। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में जब ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की बारी आई, तो बड़ी चुनौती सामने आई। पंचायत में जब महिलाओं के जरिए घर-घर कचरा संग्रहण की बात हुई, तो लोगों ने कड़ा विरोध किया। कोई भी अपने घर की महिला को कचरा उठाने भेजने के लिए तैयार नहीं था। यह सोच सबसे बड़ी बाधा थी।
    इसी बीच पंचायत की सजग महिला प्रभा देवी ने आगे आकर महिला समूहों को जागरूक किया। लगातार बैठकों का आयोजन किया गया और महिलाओं को समझाया गया कि यह सिर्फ कचरा उठाना नहीं, बल्कि गांव को साफ और स्वस्थ बनाना है। सोनडीह गांव के एक महिला समूह ने साहस दिखाया और घर-घर जाकर कचरा संग्रहण की शुरुआत की। शुरूआत में उन्हें तानों और विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन वे डटी रहीं। धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा। सड़कें और गलियां पहले से ज्यादा साफ दिखने लगीं, लोग खुद आगे आकर सहयोग देने लगे। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने दस रुपये मासिक स्वच्छता शुल्क तय कर दिया, ताकि समूह का उत्साह बढ़े। समय बदला और वही महिला समूह, जिसने कचरा संग्रहण की पहल की थी, उसकी अध्यक्ष आज ग्राम पंचायत की सरपंच बनी। यह सिर्फ स्वच्छता की जीत नहीं थी, बल्कि नारी सशक्तिकरण की भी मिसाल थी। अमलीपाली गांव ने सिर्फ सफाई पर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया। पंचायत ने प्लास्टिक पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया। हर पंद्रह दिन में ग्रामीण श्रमदान कर सफाई अभियान चलाते हैं और अब तक लगभग चार हजार पौधे गांव में लगाए जा चुके हैं।
    आज अमलीपाली एक आदर्श बन चुका है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेस 2 में ग्राम पंचायत को खुले में कचरा मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल संग्रहण एवं ग्रे-वाटर के उचित निपटान के लिये पंचायतों में सभी हैण्डपंपों के पास सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया गया है, एवं इसके साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत ग्राम पंचायत में वर्मी कम्पोस्ट टेंक एवं जगह जगह नाडेफ टेंक निर्माण किया गया जिससे ग्रामीणों को जैविक खाद बनाने में आसानी हो सके।यह साबित करता है कि जागरूकता, एकजुटता और महिलाओं की शक्ति जब मिलती है तो कोई भी मुश्किल राह आसान बन जाती है। अमलीपाली की यह कहानी बताती है कि छोटे-से गांव भी बड़े बदलाव की पहचान बन सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    June 17, 2026

    CG NEWS : कार-बाइक टक्कर ने लिया विवाद का रूप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    June 17, 2026

    Rebellion in Indian Politics : शिवसेना, कांग्रेस से लेकर एनसीपी तक, पार्टी विभाजन ने कैसे बदले देश के राजनीतिक समीकरण

    June 17, 2026

    CG NEWS : दिल दहला देने वाला मामला’ एक ही घर से तीन शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    Explainer : युद्ध रुका, लेकिन क्या बनेगी स्थायी शांति’ अमेरिका- Iran’ समझौते के आगे की राह पर नजर

    June 17, 2026

    आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों से लैस होगी जांजगीर -चांपा पुलिस, विशेषज्ञों ने दिया फिंगर प्रिंट का विशेष प्रशिक्षण

    June 17, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    पाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    June 17, 2026

    CG NEWS : कार-बाइक टक्कर ने लिया विवाद का रूप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    June 17, 2026

    Rebellion in Indian Politics : शिवसेना, कांग्रेस से लेकर एनसीपी तक, पार्टी विभाजन ने कैसे बदले देश के राजनीतिक समीकरण

    June 17, 2026

    CG NEWS : दिल दहला देने वाला मामला’ एक ही घर से तीन शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.