घटना का विवरण
थाना प्रभारी डभरा द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष मुखबिर तैनात किए गए थे। दिनांक 30.08.2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर, वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।
त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 281/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर, दिनांक 30.08.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले अधिकारीगण
सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल साहू
आरक्षक एकेश्वर चंद्रा, राजेश धीरहे
पुलिस की प्रतिबद्धता
👉 डभरा पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर उसकी कड़ी निगरानी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे अवैध कृत्यों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी सतत जारी रहेगा।
— थाना डभरा, जिला सक्ती पुलि



