⏩ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रेड कार्यवाही किया गया जिसमें *थाना जांजगीर* पुलिस द्वारा आरोपी मुन्ना सिदार उम्र 40 साल हाल पता चंदनिया पारा जांजगीर के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ बरामद *थाना नवागढ़ पुलिस* द्वारा आरोपी ननकू यादव उम्र 47 साल पता भैंसदा थाना नवागढ़ के कब्जे से 9.450 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे *थाना जांजगीर* से निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी, SI सत्यम चौहान, ASI रामप्रसाद बघेल *थाना नवागढ़* से उपनिरी पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ का एवं नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


