आगामी दशहरा/नवरात्रि पर्व एवम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुरक्षा ब्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारी नवागढ़ द्वारा तहसीलदार नवागढ़ की उपस्थिति में थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का बैठक आहुत की गई

⏩ श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं श्री राजेन्द्र जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में दिनांक 29.09.2024 को सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिए थाना प्रभारी नवागढ़ निरी भास्कर शर्मा द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का थाना नवागढ़ में बैठक आहुत की गई। बैठक के दौरान सभी कोटवारों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ साथ, यदि किसी भी गांव में किसी ब्यक्ति द्वारा शराब पीकर हुल्लड़ बाजी करते है तो उसकी जानकारी तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -