जांजगीर-चांपा 12 सितम्बर 2025/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु आदि कर्मयोगी अभियान प्रारभ किया गया है। जिसका उददेश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है विशेष रूप से जनजातीय बहुल ग्रामों में जनजातीय परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन हेतु जिले में 21 ग्रामों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। चयनित ग्रामों में बुनियादी (स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आजीविका) आवश्यकताओं से संबंधित अधोसंरचना का निर्माण 25 विभिन्न घटकों के माध्यम से क्रियान्वयन किया जाएगा। योजना के सफल कियान्वयन हेतु आज विकासखण्ड बलौदा एवं विकासखण्ड बम्हनीडीह के जनपद कार्यालय में आदि कर्मयोगी सेवा अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय अभिविन्यास सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, वन अधिकार समिति, मितानिन, पटवारी आदि ब्लॉक स्तरीय अभिविन्यास सह कार्यशाला में उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


