Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आयुर्वेद शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस पर औषधीय पौधों का किया गया वितरण
    Chhattisgarh

    आयुर्वेद शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस पर औषधीय पौधों का किया गया वितरण

    News EditorBy News EditorAugust 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने व पर्यावरण संरक्षण करने के लिए आयुर्वेद मनीषी परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस 4 अगस्त को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाते हुए पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग शिक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर तथा मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा की अध्यक्षता में एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा की विशेष उपस्थिति में जड़ी बूटी एवं औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय निहारिका रोड कोरबा छत्तीसगढ़ में 4 अगस्त 2025 सोमवार को किया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भारत माता, आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरी ,स्वामी रामदेव एव॔ आचार्य बालकृष्ण के तैल्य चित्र पर तिलक कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।उसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधे भेंट कर पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय के सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, सुलोचना यादव एवं सिमरन जायसवाल ने किया। स्वागत के पश्चात अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कार्यक्रम के विषय मे विस्तार से बताते हुये औषधीय पौधों को ही धरती पर साक्षात ईश्वर का स्वरूप बताया। विशिष्ट अतिथि द्वय डॉ.राजेश राठौर तथा संजय शर्मा ने कार्यक्रम की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुये इसे जनोपयोगी बताया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह यादव ने औषधीय पौधों की उपयोगिता बताते हुए गिलोय , नीम , तुलसी, एलोवेरा एवं आंवले को धरती के पांच अमृत बताते हुए कहा की इनका दैनिक जीवन में नित्य उपयोग करने वाले व्यक्ति कभी भी रोगी नही होता । साथ ही उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को इसके नित्य उपयोग करने की सलाह भी दी। साथ ही उन्होंने नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में इस निशुल्क जड़ी बूटी वितरण के कार्य को परोपकारी एवं पुण्यकारी बताते हुए उन्हें इस पुण्य कार्य में बुलाने के लिए आभार प्रकट किया एवं अपने हांथों से औषधीय पौधों का वितरण जन समुदाय में किया ।औषधीय पौधों में गिलोय, तुलसी, नीम, एलोवेरा आंवला , गुडमार, स्टीविया, हडजोड, पत्थरचट्टा, लाजवंती, ब्राह्मी, जटामांसी, पपीता, अमरुद , करंज , पुनर्नवा, बेल, सर्पगंधा , मण्डूकपर्णी, कालमेघ, स्टीविया, शतावर, चिरायता एवं पारिजात के अलावा 37 प्रकार के उपयोगी पौधों का वितरण कर उनके प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में जानकारी भी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित वैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा प्रदान की गई। जड़ी बुटी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ.राजेश राठौर तथा संजय शर्मा अध्यक्ष नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा के अलावा पतंजलि युवा भारत के राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय कुर्मवंशी, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड, संरक्षक सुधीर सक्सेना, नेत्रनन्दन साहू, अश्वनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, धीरज तंबोली, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक, कमल धारिया, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, चक्रपाणि पांडेय, राजेश प्रजापति, हेमंत चंद्रा, कमला कुंभकार, सुलोचना यादव, सिमरन जायसवाल, देवबलि कुंभकार एवं पंचकर्म टैकनीशियन राजकुमार पटेल तथा रत्ना बरेठ ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ प्रदान की। समापन के पूर्व आयुर्वेद मनीषी परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी की लम्बी आयु, स्वस्थ एवम सुखी जीवन के लिए सभीने महामृत्युन्जय मन्त्र का 11 बार जाप पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के निर्देशन में किया। अंत में शांन्ति पाठ के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.