आयुष मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों का चिकित्सक सम्मेलन होटल श्री गणेश इन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में “यकृत रोग” (लिवर डिसीज) पर संभाषा परिषद के रूप में आयोजित किया गया।जिसका शुभारंभ सभी चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद प्रवर्तक धनवन्तरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत पूजन अर्चन कर कीया । उसके पश्चात सर्वप्रथम यकृत रोग पर चर्चा कर इससे जुड़े कारण एवं निदान पर विस्तार से हिमालया फार्मा के साइंटिफिक सर्विसेस के मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी ने बताते हुये आयुष चिकित्सकों के साथ मिलकर अंचल में यकृत (लिवर) संबंधी रोगों पर वृहद निशुल्क जांच परामर्श एवं उपचार कैम्प कर के इस विषय मे जनजागरण करने की बात कही। जिसपे आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ हो उन्होंने लिवर संबंधित रोगों का मुख्य कारण सभी तरह के नशीले द्रव्य को बताया उसमे भी विशेष रूप से अल्कोहल के सेवन को लिवर के लिये सबसे ज्यादा नुकसानदायक बताते हुये सभी चिकित्सकों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। तथा चिकित्सकों को भी अपने मरीजों को लिवर संबंधी रोगों से बचाव हेतु नशे से दूर रहने हेतु निरंतर जागरूक करने को कहा। इस चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ.उदयशर्मा, डॉ.जे. पी. चंद्रा, डॉ.अतुल धाबू, डॉ.प्रदीप देवांगन अध्यक्ष डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, सचिव डॉ.राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ.संजय वैष्णव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ.उपमा नायक, डॉ.हेमंत पटेल, डॉ.अरविन्द साहू, डॉ.सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ.अमित मिश्रा, डॉ.प्रियदर्शनी मिश्रा, डॉ.हीतेश गभेल, डॉ.अक्षय कश्यप, डॉ.सागीर खान, डॉ.योगेश साहू, डॉ.अजय निर्मलकर, डॉ.जितेंद्र नारायण शर्मा, डॉ.ललित साहु. डॉ.प्रदीप कश्यप एवं डॉ.अश्विनी आर्य के अलावा हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइन्टीफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ.अंकित तिवारी, रीजनल मैनेजर रमेश गुप्ता फार्मा सेल्स ऑफिसर कमल धारिया तथा आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में जिले के बी.ए.एम.एस. चिकित्सक विशेष रूप से उपस्थित थे ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




