Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रेटा की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, 3 घायल

    September 1, 2026

    “उद्योग बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा, निवेश बढ़ेगा — और आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़”

    September 1, 2026

    CG Train Cancel : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, सितंबर-अक्टूबर में सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » “उद्योग बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा, निवेश बढ़ेगा — और आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़”
    Chhattisgarh

    “उद्योग बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा, निवेश बढ़ेगा — और आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़”

    News EditorBy News EditorSeptember 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर,31 अगस्त 2026/

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगामी सितंबर माह में देश के औद्योगिक परिदृश्य में अपनी एक नई और सशक्त पहचान दर्ज कराने जा रही है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME), स्टार्टअप्स, नए उद्यमियों, निवेशकों और युवाओं को एक ही मंच पर लाने के उद्देश्य से आगामी 18, 19 और 20 सितंबर 2026 को साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में भव्य 14वें ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर’ (IIF) का आयोजन किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय महाकुंभ प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को एक नई दिशा देने वाला साबित होगा।

    आयोजन की तैयारियां रायपुर में तेजी से चल रही हैं। हाल ही में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर फेयर की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को छत्तीसगढ़ के स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, आधुनिक तकनीक अपनाने और कारोबार का विस्तार करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

    उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। उनके साथ उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख विचातक श्री कृष्ण गोपाल जी की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। राष्ट्रीय स्तर के नीति-निर्माताओं और उद्योगपतियों के एक मंच पर जुटने से राज्य के औद्योगिक विकास में दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

    “लोकल से नेशनल” का सपना होगा साकार: MSME और B2B नेटवर्किंग

    छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा, कृषि एवं वन उत्पादों से समृद्ध राज्य है। इसके बावजूद राज्य के छोटे और मध्यम उद्यमों के सामने अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने, नई तकनीक हासिल करने और पूंजी निवेश आकर्षित करने की चुनौतियां बनी रहती हैं। ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर’ इन चुनौतियों को नए अवसरों में बदलने का काम करेगा।

    फेयर में देश भर के प्रमुख राज्यों से उद्योगपति, खरीदार, वितरक और निवेशक हिस्सा लेंगे। उद्यमियों को संभावित व्यापारिक साझेदारों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए विशेष B2B (Business-to-Business) मीटिंग्स की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के तहत यह मेला स्थानीय (लोकल) उत्पादों को राष्ट्रीय (नेशनल) बाजार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

    स्टार्टअप्स और नई पीढ़ी के लिए मंच

    व्यापार के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

    इस मेले की सबसे अनूठी पहल ‘जॉब प्लेसमेंट ड्राइव’ है। इसे केवल व्यापार प्रदर्शनी तक सीमित न रखकर युवाओं के रोजगार से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को कंपनियों से सीधे संवाद, इंटरव्यू और नौकरी के अवसर मिलेंगे।
    नए विचारों के साथ व्यापार शुरू करने वाले युवाओं और स्टार्टअप्स को अनुभवी उद्योगपतियों व निवेशकों से मिलने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें फंडिंग, तकनीकी सहयोग, मार्गदर्शन और नेटवर्क विस्तार में सहायता मिलेगी।

    आयोजन के दौरान Motivational Talks और विषय विशेषज्ञों के सत्र होंगे, जहां उद्यमिता, व्यापार प्रबंधन, नवाचार, नई तकनीक और बदलती आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी।
    औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया जाएगा। तीनों दिन रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश की लोक कला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

    छत्तीसगढ़ के औद्योगिक भविष्य की ओर एक मजबूत कदम

    छत्तीसगढ़ में खनिज, कृषि, वन उत्पाद, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, निर्माण और सेवा क्षेत्र में अपार औद्योगिक संभावनाएं मौजूद हैं। लघु उद्योग भारती का यह प्रयास प्रदेश को देश के औद्योगिक मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेगा।

    “18, 19 और 20 सितंबर को रायपुर का साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड उद्योग, व्यापार, रोजगार और नवाचार के एक बड़े संगम का साक्षी बनने जा रहा है। आयोजकों ने देशभर के उद्यमियों, निवेशकों, व्यापारियों और युवाओं से इस महाकुंभ में शामिल होने का आह्वान किया है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रेटा की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, 3 घायल

    September 1, 2026

    CG Train Cancel : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, सितंबर-अक्टूबर में सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

    September 1, 2026

    CG BREAKING : फांसी के फंदे पर लटकी सास’ मौत से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, बहू पर प्रताड़ना का आरोप

    September 1, 2026

    Anganwadi Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी की नई भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका पदों पर मौका’ 9 सितंबर तक करें आवेदन

    September 1, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज जमकर बरसेंगे बादल, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट’ कल से मिल सकती है राहत

    September 1, 2026

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    September 1, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Accident : खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रेटा की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत, 3 घायल

    September 1, 2026

    “उद्योग बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा, निवेश बढ़ेगा — और आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़”

    September 1, 2026

    CG Train Cancel : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, सितंबर-अक्टूबर में सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

    September 1, 2026

    CG BREAKING : फांसी के फंदे पर लटकी सास’ मौत से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, बहू पर प्रताड़ना का आरोप

    September 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.