Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 7 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

    July 1, 2026

    बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

    July 1, 2026

    किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
    Chhattisgarh

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

    News EditorBy News EditorAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 13 अगस्त 2024/ वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में
    उद्योग मंत्री ने कहा है कि पुरखों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उद्योग मंत्री ने कहा है कि आजादी के वास्तविक मायने और मूल्यों को समझने के लिए हमें इतिहास का संजीदगी से पुनरावलोकन करना होगा। हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम और दूरदृष्टि का परिणाम है कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत आज पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

    उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर वर्ग का सशक्तिकरण, बुनियादी मजबूती, गांवों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण, हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच और विकास के साथ अपनी पुरातन सभ्यता-संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन है। बुनियादी स्तर पर गांवों को मजबूत करने के लिए किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 7 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

    July 1, 2026

    बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

    July 1, 2026

    किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया

    July 1, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

    July 1, 2026

    निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित

    July 1, 2026

    * CM ड्यूटी के बाद रात 10 बजे थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम अमोरा पहुंचे SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS–

    July 1, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 7 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

    July 1, 2026

    बालको अस्पताल का पल्स पोलियो अभियान सफल, 2,357 घरों तक पहुंची स्वास्थ्य टीम

    July 1, 2026

    किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया

    July 1, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

    July 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.