Thursday, January 29, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप ने किया करंदोला स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

सुजाता चक्रवर्ती
जगदलपुर, 19 मई 2025/
उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने रविवार को बस्तर जिले के करंदोला (भानपुरी) स्थित स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया और उनसे उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्रियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसाक से अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं, स्टाफ की उपलब्धता और दवाइयों की स्थिति के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -