Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने वाली, दस्तावेजों में नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन

    August 27, 2026

    CG Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका’ 100 पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी, युवाओं में खुशी

    August 27, 2026

    जांजगीर-चांपा ने रचा विश्व रिकॉर्ड’ एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने बांधी ‘एक राखी साइबर जागृति की’, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » * “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ
    Chhattisgarh

    * “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

    News EditorBy News EditorAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन- जागरूकता हेतु चलाए गए अभिनव अभियान “एक राखी साइबर जागृति की” का आज जिलेभर में सफल एवं ऐतिहासिक शुभारंभ किया गया।

    जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह
    मुख्य कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर जांजगीर-चांपा श्री जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, तथा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छ.ग. की राज्य प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, DSP अजाक सतरूपा तारम, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, सायबर प्रभारी भास्कर शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा राखी के पवित्र बंधन को साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि जिस प्रकार राखी बहन की रक्षा का संकल्प है, उसी प्रकार हम सबको एक – दूसरे को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने का संकल्प लेना है।

    जिले की 432 गांव, समस्त शहरी वार्डों, शासकीय कॉलेजों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, शासकीय कार्यालयों में जांजगीर-चांपा पुलिस, ग्राम कोटवार एवं महिला कमांडो द्वारा एक-दूसरे को “साइबर जागृति की राखी” बांधी गई और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की शपथ दिलाई गई।

    लोगो को दी सायबर के संबंध में विस्तृत जानकारी

    आमजन को फर्जी लिंक पर क्लिक न करना, अनजान कॉल पर OTP/बैंक डिटेल शेयर न करना, सोशल मीडिया पर सतर्क रहना, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

    गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगी पहल

    इस व्यापक एवं एक साथ आयोजित अभियान के अवलोकन हेतु गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छ.ग. की राज्य प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा को आमंत्रित किया गया था। जिसके द्वारा जिलेभर के कार्यक्रमों का सत्यापन किया गया। एक ही समय में 432 गांव में साइबर जागरूकता की यह पहल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रही है, जो जांजगीर-चांपा पुलिस के लिए गौरव की बात है।

    जांजगीर-चांपा पुलिस की यह पहल गांव से शहर तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

    “राखी का बंधन, साइबर सुरक्षा का संकल्प – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने वाली, दस्तावेजों में नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन

    August 27, 2026

    CG Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका’ 100 पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी, युवाओं में खुशी

    August 27, 2026

    जांजगीर-चांपा ने रचा विश्व रिकॉर्ड’ एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने बांधी ‘एक राखी साइबर जागृति की’, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम

    August 27, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कोरबा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा एवं रैली

    August 27, 2026

    महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का सहारा, सुवासिनी बोलीं – रक्षाबंधन पर मिला भाई का उपहार

    August 27, 2026

    CG News : इंदौर-नागपुर वंदे भारत अब बिलासपुर तक दौड़ाने की तैयारी, जानिए नया रूट और टाइम-टेबल

    August 27, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने वाली, दस्तावेजों में नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन

    August 27, 2026

    CG Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका’ 100 पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी, युवाओं में खुशी

    August 27, 2026

    जांजगीर-चांपा ने रचा विश्व रिकॉर्ड’ एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने बांधी ‘एक राखी साइबर जागृति की’, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम

    August 27, 2026

    * “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

    August 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.