Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » एशियन बिल स्टार्क पक्षी का कनकेश्वर धाम कनकी में शुरू हुआ आगमन
    Chhattisgarh

    एशियन बिल स्टार्क पक्षी का कनकेश्वर धाम कनकी में शुरू हुआ आगमन

    News EditorBy News EditorMay 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कनकेश्वर धाम में मॉनसून का संदेश लेकर प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं। कोरबा-चांपा मार्ग के ग्राम कनकी में अब एशियन बिल्ड स्टार्क पक्षी का आगमन शुरू हो चुका है। अब तक 100 से अधिक पक्षियों ने यहां शिव मंदिर परिसर में लगे अलग-अलग पेड़ों में अपना आशियाना बना लिया है, या इसकी शुरुआत कर दी है। जुलाई माह में ये पक्षी अंडे देते हैं। इसके लिए वह मॉनसून आने के ठीक पहले पेड़ों पर अपना घोंसला बनाते हैं। पक्षियों को क्षेत्रवासी मानसून का संदेश देने वाले देवदूत मानते हैं।
    भगवान शिव की आराधना के लिए मशहूर कनकेश्वर धाम प्रवासी पक्षियों के आगमन के लिए भी पहचाना जाता है। कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री ने कनकेश्वरधाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने घोषणा की थी। यह घोषणा अब तक अधूरी है, वन विभाग ने पक्षियों के अंडों को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के इंतजाम करने की बात भी कही थी। पक्षी यहां वंशवृद्धि के लिए आते हैं। वह मॉनसून की शुरुआत में आते हैं, यह उनके प्रजनन काल होता है। फिर जुलाई, अगस्त के बीच अंडे से चूजे निकल आते हैं। अक्टूबर नवंबर तक ये उड़ान भरने योग्य होने पर ये वापस चले जाते हैं। यह पक्षी शिव मंदिर परिसर के पेड़ों में ही अपना घोसला बनाते हैं। धान की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को भी ये नष्ट कर किसानों के लिए सहयोगी होते हैं।
    ग्रामीण कहते हैं कि वे तो दशकों से देख रहे हैं कि ग्राम में शिव मंदिर परिसर के आसपास के पेड़ों पर ही पक्षी अपना घोंसला बनाते हैं यदि इस क्षेत्र का पर्यटन स्थल के तौर पर विकास होगा तो आसपास रोजगार भी विकसित होगा और पक्षियों को भी सुरक्षित किया जा सकेगा। वन विभाग के कनकी को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का प्लान है। यहां पक्षियों को अधिक सुरक्षा देने के लिए चबूतरा को भी संरक्षित किया जा रहा है, ताकि उनके अंडों को सुरक्षित किया जा सके। कुछ समय पहले इन्हें स्थानीय जानवरों से भी खतरा था. जो उनके अंडों को नुकसान पहुंचा रहे थे, उसके लिए रात को यहां लाइट लगाए गए थे। पेड़ के नीचे नेट भी लगाए गए हैं। बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे पक्षी अच्छा समय व्यतीत कर सकें और अपने प्रजनन काल ठीक तरह से पूर्ण कर सकें. कनकी में और भी कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं’।
    प्रवासी पक्षी एशियन ओपन बिल्ड स्टार्क भारत उपमहाद्वीप के साथ साथ दक्षिण-पूर्व एशिया के चीन, आस्ट्रेलिया, कमबोडिया, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेसिशा, श्रीलंका, म्यामार, मलेशिया, फिलिंपिंस, सिंगापुर में पाए जाते हैं। भारत में इसे घोघिंल के रूप से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्राम कनकी में अधिकांश पक्षी दक्षिण और श्रीलंका से आते हैं। इनकी 20 प्रजातियां पाई जाती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.