⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर (छ.ग.) के निर्देशन में माह जुलाई 2025 में आपरेशन मुस्कान चलाकर अधिक से अधिक अपहृत/गुम बालक/बालिका को बरामद करने निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के के द्वारा जिले में गुम- अपहृत बालक/बालिका की बरामदगी हेतु थाना चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देशित कर उचित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस जांजगीर -चाम्पा द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु माह जुलाई 2025 एक माह तक विशेष अभियान चलाया गया जिसमें जिले में गुम बालक/बालिका दस्तायाब हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, बिहार, आंध्र प्रदेश तरफ से तथा छ.ग. के अलग- अलग जिलों से कुल 59 अपहृत गुम बालक/बालिकाओं को सकुशल बरामद कर दस्तायाब किया जाकर उनके परिजनो को सकुशल सुपूर्द किया गया है।
⏩ इस प्रकार जिले के गुम/अपहृत 11 बालक एवं 48 बालिका को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाकी जी जा रही है।



