Friday, February 20, 2026

कटाईनार के युवाओं ने लगाए फलदार पौधे

कोरबा जिले में कटाईनार युवा मंडल के युवाओं ने क्षेत्र के एनीकट के पास खाली जगहों पर पौधे लगाए। पर्यावरण का संरक्षण का संदेश दिया। पौधे लगाकर पेड़ बनने तक युवाओं ने देखभाल का संकल्प लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता जितेन्द्र यादव, सौरभ शुक्ला, अनिल साहू, राजकमल, दिलीप प्रजापति ने युवाओं के साथ पौधे लगाए। इन्होंने कहा कि पौधे लगाकर पेड़ बनने तक देखभाल भी जरूरी है। प्राकृतिक आपदाओं को कम करने और प्राकृतिक संतुलन में सबकी भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर आशीष, राकेश प्रधान, सूरज यादव, शिव यादव, मुकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -