कोरबा जिले में निवासरत कमली रोहरा का लंबी बीमारी पश्चात निधन हो गया हैं। वे दैनिक लोकसदन के संपादक एवं पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र रोहरा के अनुज थे। जानकारी के अनुसार वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
शांत, सौम्य, सरल, सहज, मृदभासी कमली रोहरा के निधन से परिजन, मित्रगण सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी हैं। कमल उर्फ़ कमली रोहरा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान रानी रोड से मोती सागर मुक्तिधाम मे 24 मई सायं 4 बजे जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


