कर 13 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 5.4 लीटर देशी प्लेन मंदिरा शराब के साथ 03 आरोपीयो को गिरफतार कर भेजा जेल

घटना विवरण- इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को लगातार अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया, सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन पर दिनांक 28.09.24 को मुखबीर के द्वारा ग्राम ठठारी एवं खम्हरिया में शराब रखने व बिकी करने की सूचना पर अलग अलग टीम बनाकर कार्यवाही किया गया। उक्त टीमो द्वारा ग्राम ठठारी में 1. देवराज केंवट पिता स्व. फत्तेलाल केंवट उम्र 38 साल निवासी वार्ड कमांक 18 ठठारी थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) 2. छोटे लाल रात्रे पिता स्व. खेलबहरा रात्रे उम्र 48 साल निवासी ठठारी थाना बाराद्वार जिला ‘सक्ती (छग) एवं ग्राम खम्हरिया में विनोद कुमार टंडन पिता बुधराम टंडन उम्र 24 साल निवासी खम्हरिया थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) के विरूध्द आबकारी एक्ट के कार्यवाही कर उक्त तीनो के कब्जे से जुमला 13 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 5.4 लीटर देशी प्लेन मंदिरा जप्त किया गया बाद तीनो को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राजेश खलखो, उनि अनवर अली,सउनि नजीर हुसैन, प्रआर. अरूण कौशिक, प्रआर देवनारायण चंद्रा, मप्रआर. चंद्रकलॉ सोन, विजय पटेल, आर. कंचन सिदार, किशोर कुमार सिदार, गौतम तेन्दुलकर, उमेश सिदार, रतन विश्वकर्मा, नंदगोपाल दिवाकर, मधुलाल सिदार, मआर. गुरूवारी दिनेश, सैनिक राजेश कंवर का योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -