*कोरबा।* जिले में 12 अक्टूबर 2024 को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा के निर्देशन में 300 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी प्रमुख दशहरा स्थलों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस ने एक मैप जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि भारी वाहनों का आना सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही पार्किंग के लिए निम्नलिखित स्थल निर्धारित किए गए हैं:
1. ब्लूबर्ड स्कूल
2. कल्पतरू तिराहा
3. घंटाघर ओपन थियेटर
4. बुधवारी सर्कस मैदान
5. जैन चौक पार्किंग
6. आरामशीन रोड
7. मल्टी स्टोरी पार्किंग
छोटी गाड़ियों और बसों के लिए डायवर्सन मार्ग निम्नलिखित हैं:
1. बरबसपुर से बालको, दर्री, कटघोरा होते हुए बिलासपुर मार्ग
2. ईमलीडुग्गु रेलवे स्टेशन, मानिकपुर मार्ग
3. गुरूघासीदास तिराहा से मानिकपुर, रेलवे स्टेशन मार्ग
4. एस.सी.सी. पेट्रोल पंप से राताखार, प्रगतिनगर, दर्री, कटघोरा मार्ग
5. कोसाबाडी चौक से
इन व्यवस्थाओं के तहत पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके।