Wednesday, March 12, 2025

कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वालों से वसूले ₹1.70 लाख समन शुल्क

कोरबा। होली पर्व के दौरान यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोरबा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने के 17 मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन मामलों में कुल ₹1,70,000 का समन शुल्क वसूला है।

पुलिस की जनता से अपील – सुरक्षित और संयमित होली मनाएं

कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि होली जैसे पावन पर्व को संयमित और सुरक्षित तरीके से मनाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -