कोरबा: भाजपा ने बजट को बताया छत्तीसगढ़ के लिए लाभकारी, आदिवासियों और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

0
29

कोरबा। भाजपा ने केंद्रीय बजट 2025 को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और लाभकारी बताया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि बजट से राज्य के 75 लाख आदिवासियों, 27 लाख युवाओं, 50 हजार अनुसूचित जाति-जनजाति किसानों, 12 लाख टैक्सपेयर्स और 10 लाख MSME व्यापारियों को सीधा फायदा होगा।

बजट से मिलने वाले प्रमुख लाभ:

➡ किसानों को राहत: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है, जिससे राज्य के 27 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

➡ व्यापारियों को सहयोग: MSME क्रेडिट गारंटी योजना के तहत 10 करोड़ की सहायता दी जाएगी, जिससे प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों को फायदा होगा।

➡ महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग: अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन मिलेगा, जिससे 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा।