कोरबा। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीती अर्धरात्रि करीब 3 बजे तीन नकाबपोश युवकों ने जलगांव चौक के पास प्रेम नगर क्षेत्र में एक ट्रक चालक को चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर 6 हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट लिया।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक देर रात वाहन लेकर गुजर रहा था, तभी अचानक तीन नकाबपोश युवक सड़क पर आ खड़े हुए। उन्होंने चालक को रोककर चाकू दिखाया और उसकी जेब से नगदी व मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद ट्रक चालक ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।



