कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी करेंगे।
जारी जानकारी के अनुसार यह होली मिलन समारोह 4 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना है। कार्यक्रम के दौरान आपसी मिलन, गुलाल एवं शुभकामना आदान-प्रदान के साथ संगठनात्मक चर्चा भी की जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


