कोरबा में स्टंटबाजी पर पुलिस सख्त, थार समेत कई वाहनों पर कार्रवाई, एक जब्त

कोरबा। जिले में खतरनाक और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए थार वाहन सहित कई चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और स्टंटबाजी करने की सूचना पुलिस को मिली थी। इससे वहां मौजूद आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई थी।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन रामपुर थाना में अपराध क्रमांक 236/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 281, 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 184 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) और CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इनमें से थार वाहन (CG 04 NG 8300) के चालक रामकृष्ण साहू निवासी डेंगू नाल, कोरबा और वाहन स्वामी नंदूलाल साव निवासी दर्री, कोरबा की पहचान कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। अन्य वाहनों की तलाश जारी है।

पुलिस ने मामले में शामिल कुछ युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। इनमें हिमांशु बैरागी (बुधवारी), मुकेश कुमार बैगा (नागपुर बस्ती, आईटीआई रामपुर) और रामकिशन साहू (रामपुर बस्ती) शामिल हैं। इनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 170 एवं 126/135 के तहत कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -