कोरबा। शहर में शोक की लहर फैल गई जब यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि मुन गांव सिनुगरा निवासी एवं वर्तमान में कोरबा में रह रहे श्री कमलेशभाई जादवजीभाई टांक (उम्र 71 वर्ष) का गुरुवार सुबह निधन हो गया।
परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को शाम 4:00 बजे उनके निवास LIG 134, महाप्रताप दुर्गा पंडाल से निकलकर पोड़ी के बाहर स्थित मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
स्वर्गीय कमलेशभाई टांक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक संतप्त परिवार में जयंतीभाई जादवजीभाई टांक, भूपेशभाई जादवजीभाई टांक, खुशालभाई जादवजीभाई टांक, प्रेरणा टांक एवं तृष्णा जेठवा सहित पूरा टांक परिवार शामिल है।
परिजनों एवं परिचितों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ॐ शांति।


