कोरबा। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा के सिल्वर जुबली वर्ष के अवसर पर जिले को ब्लड डोनेशन वैन की सौगात मिली है। ब्लड डोनेशन वैन के आगमन पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की जिला प्रबंध समिति ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। समिति ने उम्मीद जताई कि इस वाहन के माध्यम से आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त संग्रहण की सुविधा बढ़ेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
ब्लड डोनेशन वैन के आगमन के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा के चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमेन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, सदस्य रोहित कश्यप, संतोष सिंह, रेशम, डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, श्यामलाल जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




