Wednesday, September 17, 2025

कोरबा लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त.. भाजपाई मायूस लौटे

कोरबा लोक सभा सीट में कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को निर्णायक बढ़त प्राप्त हो गई है और अब ऐसा लगता नहीं कि भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे वापसी कर पाएंगी। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस प्रत्याशी 27678 मतों से आगे चल रही है। मतगणना अब अपने अंतिम चरण की ओर है और ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे का भाग्य परिवर्तन हो पाएगा। हार का एहसास भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी हो गया है इसीलिए वह निराशा मन में लिए वापस लौटना शुरू हो गए हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -