Thursday, February 19, 2026

खडी ब्रेजा कार का टायर चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली सफलता

इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.25 को ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 12 बीटी 6576 को घर बड़ी के खुला स्थान में रखा था कि रात्रि की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा कार के सामने का दोनों टायर को चोरी कर ले गया था प्रार्थी हेमंत कुमार यादव निवासी कोरबी की सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 443/25 धारा 303(2) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया था।

⏩विवेचना दौरान अज्ञात चोर एवं चोरी की टायर का पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की रात्रि में कुछ लडके बाड़ी के आसपास घूमते देखे गये है जिसका पतातलाश कर तलब किया गया तथा घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो आरोपी सोहराब जांगडे द्वारा अपने
अन्य साथी के साथ मिलकर जेक लगाकर पाना से खोलकर ब्रेजा कार के सामने के दो टायर को चोरी कर ले जाना तथा कोरबी लपेटापारा के खेत में छिपाकर रखना जूर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि सुनील टैगोर, आर0 श्याम राठौर, टिकेष्वर राठौर, रोहित साहु, का विषेश योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -