Monday, July 7, 2025

चार लाख क्विंटल धान उठाने राइस मिलरों को डीओ जारी

राज्य सहकारी जिला विपणन केंद्र (मार्कफेड) द्वारा राइस मिलरों के माध्यम से धान का उठाव शुरू किया है। सहकारी समिति में धान खरीदी के बाद विगत एक सप्ताह से हल्की बारिश का मौसम था। समितियों को अब तक खरीदे गए धान का रखरखाव करना पड़ता है।

इसके निराकरण के लिए अब तक खरीदी किए गए 5 लाख क्विंटल धान में से 4 लाख क्विंटल का डीओ जारी किया जा चुका है। जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि जिले के सहकारी समितियों में किसानों से किए गए धान खरीदी को राइस मिलरों द्वारा अब तक 12 हजार क्विंटल धान का उठाव किया है। जिले में अब तक 99 राइस मिलर ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -