लोकसभा चुनाव-2024 के रुझान अब परिणामों में तब्दील होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ का पहला नतीजा सरगुजा से सामने आया है। यहां से भाजपा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज ने 64 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। वहीं भाजपा 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि एक सीट कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे चल रही हैं।
हालांकि राजनांदगांव से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व CM भूपेश बघेल काफी पीछे चल रहे हैं। अभी तक आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय और रायगढ़ से राधेश्याम राठिया की जीत तय मानी जा रही है।