Saturday, July 5, 2025

छत्तीसगढ़ में BJP नेता के फार्महाउस में मर्डर:केयरटेकर ने कुल्हाड़ी से काट डाला; बोला- बार-बार मेरी पत्नी के पास जा रहा था, इसलिए मारा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में BJP नेता के फार्म हाउस में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। - Dainik Bhaskarबालोद जिले में BJP प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में मर्डर हो गया। शुक्रवार को 50 साल के संजय ठाकुर की खून से लथपथ लाश मिली। इस मामले में पुलिस ने फार्म हाउस के केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। भुवनेश्वर नेताम और संजय ठाकुर ने पहले मिलकर शराब पी थी।

केयरटेकर भुवनेश्वर ने बताया कि संजय बार-बार उसकी पत्नी के पास जा रहा था और छेड़छाड़ कर रहा था। समझाने के बाद भी जब नहीं माना, तो उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। संजय ठाकुर के सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

फार्म हाउस का केयरटेकर भुवनेश्वर ठाकुर निकला मर्डर का आरोपी।
फार्म हाउस का केयरटेकर भुवनेश्वर ठाकुर निकला मर्डर का आरोपी।

आस-पास के लोगों से पूछताछ में मिला सुराग

शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि, फार्म हाउस में काम करने वाले भुवनेश्वर नेताम का संजय ठाकुर से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने गांव से ही भुवनेश्वर को पकड़ा और कड़ाई पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

BJP नेता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
BJP नेता देवलाल ठाकुर के फार्म हाउस में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

आरोपी बोला- पत्नी के पास जा रहा था संजय

पुलिस ने बताया की गुरुवार शाम को भुवनेश्वर ठाकुर, केशव ठाकुर और संजय ठाकुर फार्म हाउस में शराब पी रहे थे। इस दौरान संजय वहां खाना बना रही भुवनेश्वर की पत्नी के पास बार-बार गलत नीयत से जा रहा था। इस बात को लेकर भुवनेश्वर और संजय के बीच झगड़ा हो गया।

रात को भुवनेश्वर की पत्नी अपने रिश्तेदार के घर चली गई। वहीं, केशव भी फार्म हाउस की दूसरी बाड़ी में चला गया था। देर रात नशे में धुत भुवनेश्वर और संजय का फिर आपस में झगड़ा हुआ। संजय ने उसकी पत्नी के बारे में गलत कमेंट किया। जिसके बाद गुस्से में आकर भुवनेश्वर ने उस पर हमला कर दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -