Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सड़कों पर मौत का कहर’ 24 घंटे में 3 की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    April 23, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी

    April 23, 2026

    CG NEWS : महातांडव , राम मंदिर रोड पर प्लास्टिक और पटाखा दुकान खाक, आसमान में धुएं का गुबार

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home »  *छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया आश्विन (क्वांर) मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या ।*
    Chhattisgarh

     *छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया आश्विन (क्वांर) मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या ।*

    News EditorBy News EditorSeptember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हिंदी मासानुसार आश्विन (क्वांर) माह का आरंभ 8 सितंबर 2025 सोमवार से हो गया है। जो 7 अक्टूबर 2025 मंगलवार तक रहेगा। आयुर्वेद अनुसार प्रत्येक माह में विशेष तरह के खान-पान का वर्णन किया गया है जिसे अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। इसी विषय पर छत्तीसगढ़ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ी वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की भारतीय परंपरा में ऋतुचर्या यानी ऋतुनुसार आहार-विहार करने की परंपरा रही है। यह संस्कार हमें विरासत में मिला है। अभी आश्विन (क्वांर) मास का प्रारंभ 8 सितंबर 2025 सोमवार से हो गया है। जो 7 अक्टूबर 2025 मंगलवार तक रहेगा। इस अंतराल में हमें अपने आहार-विहार पर विशेष ध्यान देना चाहिये। आश्विन (क्वांर) मास में बादल छट जाने से आसमान साफ एवं सूर्य चमकदार हो जाता है।जिसके कारण आयुर्वेदानुसार पित्त दोष का प्रकोप होता है। जिससे पित्त जनित रोग एवं त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हमे पित्त शामक खाद्य पदार्थों एवं मधुर तथा तिक्त रस वाले, हल्के और ठंडे गुणों से युक्त आहार का सेवन करना चाहिये। पित्त वर्धक खाद्य पदार्थों एवं कड़वे, कसैले रस युक्त आहार से परहेज करना चाहिये। इस माह में करेले का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिये इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस माह में गुड़ का सेवन करना हितकारी होगा। हमारे छत्तीसगढ़ में लोकोक्ति भी हैं की

    “क्वांर करेला कार्तिक महि”

    “मरही नही त परही सही”

    अर्थात- क्वांर (आश्विन) मास में करेला खाने वाला, तथा कार्तिक मास में महि (छाछ) का सेवन करना वाला मरेगा नहीं तो बीमार अवश्य पड़ेगा।

     

    *आहार-*

    *क्या खाना चाहिये- विशेष रूप से गुड़, अनाजों में जौ, ज्वार, चांवल, दालों में’ मूंग, मोंठ, तुअर, मसूर, चना दाल, मौसमी फल – मौसंबी, अन्नान्नास, बरसाती तरबूज, सफेद अनार, सीताफल नारियल आदि। सब्जियों में- परवल, तरोई, लौकी, कद्दू, लौकी, पुदीना, चौलाई आदि साथ ही मसालों में काली मिर्च, हल्दी, जीरा, सूखा धनिया, मीठा नीम, हल्दी, इलायची तथा पतली दालचीनी का सेवन करना चाहिये।*

     

    *क्या नहीं खाना चाहिये- विशेष रूप से करेला, अनाज में बाजरा, गेंहू, दालों में उड़द एवं कुलथी दाल, सब्जियों में ककड़ी, बैंगन, गाजर, मूली, फूल गोभी, पत्ता गोभी, पालक, चुकंदर ,अदरक साथ ही फलो में शकरकंद, पपीता तथा ज्यादा तेल मिर्च मसाले वाले, देर से पचने वाले भारी भोजन एवं बासी भोजन का सेवन कम से कम ही करना चाहिए।*

     

    *जीवनशैली- इस माह में सूर्य के प्रकाश में रहने, धूप में घूमने, दिन में शयन करने एवं अधिक भोजन (ओवर ईटिंग) से बचाव करना चाहिये। शरीर को ढक कर रखना चाहिये। हल्के गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिये।*

     

    फोटो- नाड़ी वैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा।

    प्रति,

    संपादक/ब्यूरो प्रमुख

    उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को यथोचित स्थान देने की कृपा करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सड़कों पर मौत का कहर’ 24 घंटे में 3 की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    April 23, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी

    April 23, 2026

    CG NEWS : महातांडव , राम मंदिर रोड पर प्लास्टिक और पटाखा दुकान खाक, आसमान में धुएं का गुबार

    April 23, 2026

    Crime News : सेवा की जगह सट्टे का खेल , बस स्टैंड स्थित क्लीनिक से चल रहा था IPL सट्टा रैकेट

    April 23, 2026

    CG NEWS : चोरों का खुला चैलेंज , पुलिस गश्त फेल, तीन घरों में घुसकर मचाया भीषण तांडव

    April 23, 2026

    Voter Intimidation Bengal : हाई-वोल्टेज ड्रामा , टीएमसी समर्थकों ने हुमायूं कबीर का घेराव किया, विधायक ने बीच सड़क पर लगाया डेरा

    April 23, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    सड़कों पर मौत का कहर’ 24 घंटे में 3 की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    April 23, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, अधिसूचना जारी

    April 23, 2026

    CG NEWS : महातांडव , राम मंदिर रोड पर प्लास्टिक और पटाखा दुकान खाक, आसमान में धुएं का गुबार

    April 23, 2026

    Crime News : सेवा की जगह सट्टे का खेल , बस स्टैंड स्थित क्लीनिक से चल रहा था IPL सट्टा रैकेट

    April 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.