Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : देर रात फायरिंग, युवक की हत्या, भाई घायल, नकाबपोश बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

    April 24, 2026

    24 April 2026 Horoscope : तुला राशि के जातकों को करियर और नौकरी के मिलेंगे नए अवसर, जानिए अपना राशिफल …

    April 24, 2026

    E-KYC for Ration Card : राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत’ अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का अनाज, e-KYC अनिवार्य

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छात्रावास-आश्रमों की सुचारू संचालन पर पूरा ध्यान दें : मंत्री गुरू खुशवंत साहेब
    Chhattisgarh

    छात्रावास-आश्रमों की सुचारू संचालन पर पूरा ध्यान दें : मंत्री गुरू खुशवंत साहेब

    News EditorBy News EditorSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 08 सितम्बर 2025/ अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में अनुसूचित जाति वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली बैठक हैं। प्रमुख प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने उनका अभिवादन किया।

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि विभागीय छात्रावास-आश्रमों में अध्ययनरत बच्चों को अध्ययन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। छात्रावासों में अच्छी साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन एवं अच्छी शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के शयनकक्ष भी साफ-सुथरे होने चाहिए। छात्रावासों में शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था हो, इस पर विशेषरूप से ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

    उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विशेष रूप से छात्रावास-आश्रमों के निरीक्षण किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग की आस्था के प्रतीक गिरौदपुरी एवं भंडारपुरी के समन्वित विकास हेतु शीघ्र एक कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने रायपुर अथवा आरंग में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु पृथक से एक प्रयास आवासीय विद्यालय खोले जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा द्वारा अनुसूचित जातियों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभाग अंतर्गत संचालित कुल 3357 छात्रावास-आश्रमों में से अनुसूचित जाति वर्ग हेतु संचालित छात्रावास-आश्रमों की संख्यां 485 है एवं इसमें कुल स्वीकृत सीट 26000 हैं इनमें नियमानुसार बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसचित जाति आयोग, अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

    प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बताया कि विभाग अंतर्गत संचालित कुल 20 क्रीड़ा परिसरों में से सक्ती एवं मुगेंली में अनुसचित जाति क्रीड़ा परिसर संचालित हैं। इन क्रीड़ा परिसरों में सीट संख्या बढ़ाने एवं इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश मंत्री ने दिए। मंत्री ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजने संबंधी कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

    प्रमुख सचिव श्री बोरा द्वारा ऑनलाइन छात्रवृत्ति एवं भोजन सहाय योजना की राशि जारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षा प्रोत्साहन योजना के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी। इसके अलावा ट्रायबल यूथ हॉस्टल, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र एवं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग की सीटें बढ़ाने के निर्देश मंत्री द्वारा दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्यूदय योजना (पीएम अजय) एवं अत्याचार निवारण अधिनियम अधिनियम अंतर्गत राहत सहायता की जानकारी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

    आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने बैठक में बताया कि जनगणना 2011 के अनुसार प्रदेश में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत 12.82 एवं कुल जनसंख्या 32.47 लाख है, जबकि अनुसूचित जातियों की संख्यां 44 है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति में नई उपजाति को जोड़ने अथवा किसी जाति में मात्रात्मक त्रुटि के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव का आदिम जाति अनुसधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से गहन अध्ययन पश्चात प्रस्ताव शासन के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया जाता है, जहंा पर नियमानुसार कार्यवाही उपरांत महामहिम राष्ट्रपति महोदय के अनुमोदन पश्चात इसका प्रकाशन राजपत्र में होता है।

    बैठक में टीआरटीआई संचालक श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, उप सचिव श्रीमती सरोजिनी टोप्पो, अपर संचालक श्री जितेन्द्र गुप्ता, श्री आर.एस.भोई एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : देर रात फायरिंग, युवक की हत्या, भाई घायल, नकाबपोश बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

    April 24, 2026

    24 April 2026 Horoscope : तुला राशि के जातकों को करियर और नौकरी के मिलेंगे नए अवसर, जानिए अपना राशिफल …

    April 24, 2026

    E-KYC for Ration Card : राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत’ अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का अनाज, e-KYC अनिवार्य

    April 23, 2026

    CG Patwari Transfer List 2026 : राजस्व विभाग में बड़ा उलटफेर’ 106 पटवारी और 9 RI के तबादले, कलेक्टर का सख्त प्रशासनिक संदेश

    April 23, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय आईटीआई रामपुर का किया निरीक्षण-व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार के निर्देश

    April 23, 2026

    कलेक्टर ने माखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    April 23, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : देर रात फायरिंग, युवक की हत्या, भाई घायल, नकाबपोश बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

    April 24, 2026

    24 April 2026 Horoscope : तुला राशि के जातकों को करियर और नौकरी के मिलेंगे नए अवसर, जानिए अपना राशिफल …

    April 24, 2026

    E-KYC for Ration Card : राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत’ अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का अनाज, e-KYC अनिवार्य

    April 23, 2026

    CG Patwari Transfer List 2026 : राजस्व विभाग में बड़ा उलटफेर’ 106 पटवारी और 9 RI के तबादले, कलेक्टर का सख्त प्रशासनिक संदेश

    April 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.