Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Wedding News : बड़ा फैसला, शादी समारोहों में DJ पूरी तरह बैन

    May 25, 2026

    Twisha Sharma death case : तुषार मेहता की सुप्रीम कोर्ट में भावुक टिप्पणी, बोले- “तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी”

    May 25, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Chhattisgarh

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    News EditorBy News EditorJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 19 जनवरी 2026/
    जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।
    आवेदकों ने एक एक कर अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया एवं अपनी समस्याएं बताई। जनदर्शन में नकिया पंचायत के पहाड़ी कोरवा ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण में लापरवाही की शिकायत प्रस्तुत की गई। कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी को तत्काल जांच कराने तथा दो दिवस के भीतर सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की राशन दुकानों से समय पर हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित हो, खाद्य निरीक्षक फील्ड पर इसका मॉनिटरिंग करें, साथ ही इस प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाही करते हुए उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाएं।
    करतला तहसील के ग्राम भंवरखोल की निवासी भारती ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसके पिता श्याम लाल कंवर के नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि आवेदन के दौरान खाता क्रमांक की गलत प्रविष्टि के कारण किसी अन्य व्यक्ति के खाते में अंतरित हो गई है। आवेदिका द्वारा राशि वापस दिलाने का आग्रह किया गया। कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रकरण के सम्बंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए हितग्राही को राशि वापस दिलाने के निर्देश दिए।
    कुकरीचोली के ग्रामीण द्वारा गांव के क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया कि विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण तार अत्यधिक झुक गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलने तथा सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    इसी प्रकार जनदर्शन में आज सीमांकन, बटांकन, सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर आर्थिक सहायता, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटवाने, मुआवजा भुगतान, अधिक बिजली बिल की जांच सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 112 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव, शिक्षा, कृषि, खाद्य, समाज कल्याण, श्रम, महिला बाल विकास, आदिवासी विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Wedding News : बड़ा फैसला, शादी समारोहों में DJ पूरी तरह बैन

    May 25, 2026

    Twisha Sharma death case : तुषार मेहता की सुप्रीम कोर्ट में भावुक टिप्पणी, बोले- “तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी”

    May 25, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026

    Nautapa 2026 : नौतपा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है असर

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस

    May 25, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG Wedding News : बड़ा फैसला, शादी समारोहों में DJ पूरी तरह बैन

    May 25, 2026

    Twisha Sharma death case : तुषार मेहता की सुप्रीम कोर्ट में भावुक टिप्पणी, बोले- “तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी”

    May 25, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार बनी काल, दो अलग-अलग हादसों ने ली 6 जानें

    May 25, 2026

    Premanand Maharaj’ के बयान से भक्तों में भावुकता, बोले– जीवनभर रहेगा आशीर्वाद

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.