कोरबा 01 अपै्रल 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर आज शासकीय कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे ने कर्मचारियां की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागो को निराकरण हेतु प्रेषित किया । जनदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली के पुरूष पर्यवेक्षक श्री ज्ञान चंद कश्यप ने एमए समाज शास्त्र की परीक्षा में बैठने की अनुमति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा के नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी बलराम प्रसाद साहू ने लंबित देयकों के भुगतान, आरती देवी ने शारीरिक असमर्थता की वजह से पति को शिक्षकीय कार्य करने में हो रही परेशानियों को बताते हुए वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने, जनपद पंचायत करतला ने डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पिंकी मार्य ने पारिवारिक समस्याओं का जिक्र करते हुए जिला पंचायत व जनपद पंचायत कोरबा में स्थानांतरण की मांग की है। इसी तरह जिला कार्यालय के कर्मचारियों ने वाहन स्डेंड की मांग की है जनदर्शन में अन्य कर्मचारियां ने आवेदन दिए। सभी आवेदनों के कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियां की समस्याओं की निराकरण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को ष्शाम 4 बजे से 5 बजे तक जनदर्शन का आयोजन कर उनकी समस्याआें को सुनने और निराकरण की पहल की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


