Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026

    CG News : गरबा महोत्सव में कंगना रनौत की एंट्री, स्वागत के लिए पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जांजगीर-चांपा के स्कूलों में बनेंगे 79 बालिका शौचालय, बेटियों की सुविधा को प्राथमिकता
    Chhattisgarh

    जांजगीर-चांपा के स्कूलों में बनेंगे 79 बालिका शौचालय, बेटियों की सुविधा को प्राथमिकता

    News EditorBy News EditorAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में मेरी बेटी-मेरा अभिमान की शुरुआत के साथ ही बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विभिन्न कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए 79 बालिका शौचालय निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में स्वीकृत इन कार्यों की लागत 4.30 लाख रुपए प्रति शौचालय निर्धारित की गई है। इन शौचालयों के निर्माण से विद्यालयों में बालिकाओं को आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी तथा उनके लिए स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा।
    विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत स्वीकृत इन कार्यों को विद्यालयों की आवश्यकता और बालिकाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। पृथक एवं उपयोगी शौचालय की सुविधा स्वच्छता के साथ-साथ बालिकाओं की नियमित उपस्थिति, सुविधा और आत्मविश्वास के लिए भी महत्वपूर्ण है। जिले में बालिकाओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। आगामी दिनों में आवश्यकता के अनुसार शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले द्वारा विद्यालयों की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिन विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इस सुविधा से जोड़ा जाए।
    जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बालिका शौचालय निर्माण के साथ-साथ योजना के तहत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका सीधा लाभ विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय को मिले। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से प्रारंभ कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, उपयोगिता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यकता के अनुसार नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सुविधाओं के अभाव में छात्राओं को होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 79 बालिका शौचालयों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के अधिक से अधिक शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे बिना किसी असुविधा के नियमित रूप से विद्यालय आकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। आवश्यकता आधारित कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026

    CG News : गरबा महोत्सव में कंगना रनौत की एंट्री, स्वागत के लिए पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    October 18, 2026

    राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    October 18, 2026

    कोरबा में 18 से 20 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें समय

    October 18, 2026

    CG Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिली बड़ी पहचान, अब JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे मुकाबले

    October 18, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    Durga Puja Accident : देशभर में दुर्गा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे, 6 शहरों में मौतों का आंकड़ा 43 पहुंचा’ कई घायल

    October 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर मंडराया संकट’ शिक्षक संघ ने CM को पत्र लिखकर उठाई अहम मांग

    October 18, 2026

    CG News : गरबा महोत्सव में कंगना रनौत की एंट्री, स्वागत के लिए पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    October 18, 2026

    राहगीर से मोबाइल एवं नगदी झपटकर फरार होने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    October 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.