न्यूज़ जांजगीर-चांपा । जेके यूनिवर्स इंटरनेशनल विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता थाईलैंड में आयोजित की गई । इस कठिन प्रतिस्पर्धा में चांपा की बेटी तथा श्रीयुत रमेश सोनी पंचायत सचिव की अर्द्धांगिनी श्रीमति तथा जांजगीर की बहू श्रीमति यशु ऊर्फ यशोदा मिसेज यूनिवर्स-2025 का खिताब जीतने में कामयाब रही ,वास्तव में जांजगीर-चांपा जिला, छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि भारतवर्ष के लिए यह एक अद्भुत उपलब्धियां हैं । जांजगीर-चांपा में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, चंचल सलूजा , नीरज गेमनानी सहित पुलिस परिवार की उपस्थिति में यशु का सम्मान किया जाना, इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता हैं । अंचल की सुप्रसिद्ध दंत रोग चिकित्सक डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति बहनजी, प्रगतिशील स्वर्ण एवं रजत समिति सचिव शशिभूषण सोनी ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रीमति यशु सोनी के जिंदगी के बुलंद इरादे और उपलब्धियों पर हमें गर्व हैं और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


