Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 बूथों में कुल 1903 महिलाएं निभाएंगी निर्वाचन की जिम्मेदारी
    Chhattisgarh

    जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 बूथों में कुल 1903 महिलाएं निभाएंगी निर्वाचन की जिम्मेदारी

    News EditorBy News EditorFebruary 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 10 फरवरी 2025/कोरबा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिले के सभी नगरीय निकायों अंतर्गत कुल 425 मतदान केंद्रों में चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी महिला मतदान दलों को सौंपी गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल क्रमांक 01, 02 एवं 03 शामिल है। लोकतंत्र की इस महापर्व की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन के लिए महिला मतदान दलों में उत्साह और प्रसन्नता व्याप्त है। आज सुबह से ही महिला मतदान दल उमंग से अपने-अपने मतदान केद्रों की ओर बसों से रवाना हुई। कोरबा जिले के 06 नगरीय निकाय अंतर्गत 02 नगरीय क्षेत्र नगर निगम कोरबा व नगरपालिका बांकीमोंगरा के लिए मतदान दल झगरहा के आईटी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से वोटिंग मशीन लेकर रवाना हुई। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र कटघोरा, दीपका छुरीकला हेतु कटघोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक एवं पाली नगरीय क्षेत्र के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली से ईवीएम लेकर मतदान दल रवाना हुए है।

    कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में आईटी कॉलेज कोरबा से नगर निगम कोरबा व बांकीमोंगरा के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही महिला मतदान दल के बसों को सेक्टर ऑफिसर्स द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सभी ने महिला मतदान दलों को ऑल द बेस्ट कहकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। आईटी कॉलेज से अपने दल में ईवीएम के साथ बसों में रवाना होती महिलाओं में मतदान कराने का न सिर्फ उत्साह था अपितु चेहरे पर मुस्कान के साथ लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने और भागीदार बनने की खुशी भी थी। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के नेतृत्व में महिलाओं को जिले के सभी नगरीय क्षेत्र में सम्पूर्ण मतदान केंद्र के लिए जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी मिलने पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हुए महिला मतदान दल के कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
    ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना होती पीठासीन अधिकारी श्रीमती किरण यादव ने कहा की जिला प्रशासन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसे हम निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मतदान कराने की मौका मिलने से हम गौरवान्वित महसूस कर रही है। पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान केंद्र के लिए जाने वाली सरोज केसरी भगत ने बताया कि इस कार्य को करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं है। बहुत खुशी की बात है कि हमें यह जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने वाली श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि इस कार्य से उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का दायित्व बहुत ही जिम्मेदारी और गंभीरता से जुड़ा हुआ है। हम सभी इसे कुशलतापूर्वक संपादित करेंगे।

    मतदान अधिकारी के रूप में मतदान दल क्रमांक 01 की जिम्मेदारी निभाने वाली व्ही सुजाता अहमद, गंगोत्री राज, दुर्गेश्वरी कुर्रे सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि हम सभी महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं कि महिला टीम चुनाव की जिम्मेदारी का काम करने जा रहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। सभी महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में खुद की भागीदारी पर खुशी जताई है।

    कोरबा जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 पोलिंग बूथों पर लगभग 1903 महिला मतदान अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। कोरबा नगर निगम अंतर्गत कुल 297 पोलिंग बूथ हेतु कुल 1188 महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है साथ ही 97 महिला कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के 47 मतदान केंद्रों हेतु कुल 205 कर्मचारियों की ड्यूटी, दीपका नगरीय क्षेत्र के 30 पोलिंग बूथ हेतु 139 कर्मचारी, कटघोरा के 21 पोलिंग बूथ हेतु 117 कर्मचारी, छुरीकला के 15 मतदान केंद्र हेतु 85 कर्मचारी एवं पाली नगर पंचायत के 15 पोलिंग बूथ हेतु 72 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। सभी महिला मतदान कर्मचारियों को आज मतदान कार्य पूर्ण कराने हेतु रवाना किया गया। सभी महिलाएं प्रसन्नतापूर्वक निर्वाचन की जिम्मेदारी निभाने के लिए रवाना हुई। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले में मतदान 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026

    Korba Murder Case : फिल्म को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना हत्या की वजह, पत्नी की जान लेने वाले पति को आजीवन कारावास

    August 5, 2026

    नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, चट्टान से फिसलकर कोरबा के युवक की मौत

    August 5, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.