जिले के 10 पुलिस वाहनों में लगी मजबूत लोहे की जाली:, भीड़ और पथराव से अब मिलेगा प्रभावी बचाव

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल के तहत जिले के 10 पुलिस वाहनों के आगे एवं पीछे लोहे की मजबूत जाली (ग्रिल) लगाई गई है।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य भीड़ – भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विशेष रूप से पथराव जैसी स्थितियों से प्रभावी बचाव करना है। अक्सर भीड़ नियंत्रण, जुलूस, प्रदर्शन या संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाती है, जिससे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न होता है। नई जालीयुक्त व्यवस्था से ऐसे खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कदम पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन निर्भीक एवं प्रभावी ढंग से कर सकें। साथ ही, यह व्यवस्था कानून- व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगी।

जांजगीर चांपा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। पुलिस प्रशासन जनसुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -