Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण को लेकर खाद्य विभाग का खुलासा, चना-शक्कर और केरोसिन पर जानें क्या कहा

    November 28, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जुआ संचालन में मदद के आरोप में टीआई-एसआई समेत निलंबित

    November 28, 2026

    CG Weather Update : नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री’ जानें मौसम का हाल

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ट्रायसाइकिल एवं पेंशन सम्बंधी सभी आवेदनों का जांच कर पात्रतानुसार दिव्यांगों को पहुंचाएं राहत : कलेक्टर
    Chhattisgarh

    ट्रायसाइकिल एवं पेंशन सम्बंधी सभी आवेदनों का जांच कर पात्रतानुसार दिव्यांगों को पहुंचाएं राहत : कलेक्टर

    News EditorBy News EditorSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 30 सितंबर 2024/ कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में ट्राईसायकल प्रदान करने, पेंशन, मुआवजा, अनुकम्पा नियुक्ति, स्वास्थ्य उपचार, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास की मांग, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया और जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए।
    जनदर्शन में कोहड़िया के दिव्यांग चिन्मयानंद चन्द्रा द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकल की मांग एवं पेंशन दिलाने सम्बंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने जनदर्शन में दिव्यांगों द्वारा ट्राइसाइकल एवं पेंशन संबंधित दिए जा रहे सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार पात्र हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल/ट्राइसाइकल/व्हील चेयर/ब्लाइंड स्टिक/श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण वितरण कराने के निर्देश उप संचालक समाज कल्याण विभाग को दिए। साथ ही पेंशन के लिए पात्र लोगों को भी पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांगों जिन्हें कुछ माह पूर्व ही बैटरी चलित ट्राइसाइकल प्रदान की गई है एवं जिसे सुधार की आवश्यकता है उनका शीघ्रता से रिपेयरिंग कराकर दिव्यांग जनों को राहत पहुँचाया जाए।
    इसी तरह नेहरू नगर बाल्को के रहने वाली किरण निर्मलकर द्वारा बाल्को कंपनी में अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के लिए आवेदन किया गया। उसने बताया कि उसके पिता पितांम्बर लाल निर्मलकर बाल्को संयंत्र के 1200 मेगावाट के ठेकेदारी में नियमित एलटीएस कर्मचारी थे। अक्टूबर 2023 में उसके पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिसके नियमानुसार मृतक की परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति मिलनी थी। इस हेतु उसके द्वारा आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को प्रकरण की परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सरगबुंदिया निवासी राम लाल उरांव द्वारा निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग में उपयोग हेतु डंप किए गए राखड़ का बरसात के समय मे अपने खेत मे बह कर खेत में भर जाने से हुए फसल नुकसान का मुआवजा व खेत की सफाई कराने हेतु आवेदन दिया गया। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारी को आवेदन की जांच कर आवेदक को राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया। आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर शासन के नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    क्रमांक 655/सुरजीत/फोटो क्र. 1, 2,

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण को लेकर खाद्य विभाग का खुलासा, चना-शक्कर और केरोसिन पर जानें क्या कहा

    November 28, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जुआ संचालन में मदद के आरोप में टीआई-एसआई समेत निलंबित

    November 28, 2026

    CG Weather Update : नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री’ जानें मौसम का हाल

    November 28, 2026

    *छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल*

    November 28, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

    November 28, 2026

    *कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

    November 28, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण को लेकर खाद्य विभाग का खुलासा, चना-शक्कर और केरोसिन पर जानें क्या कहा

    November 28, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जुआ संचालन में मदद के आरोप में टीआई-एसआई समेत निलंबित

    November 28, 2026

    CG Weather Update : नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री’ जानें मौसम का हाल

    November 28, 2026

    *छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल*

    November 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.