विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम करमंदा, खोखसा, औराईखुर्द, बिरगहनी एवं उदयबंद में सिलसिलेवार सूने मकान में अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि में मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम अन्य सामान चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर एवं बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। सिलेसिलेवार चोरी के प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुये संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा आरोपियों की शीध्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक एवं थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी नैला उप निरी. विनोद जाटवर का टीम तैयार किया गया।
गठित टीम द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति कविता ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (पु) अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना में तकनिकी आधार पर तथा आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा का बारिकी से अवलोकन पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त सभी घटना को बाईक सवार तीन युवको द्वारा अंजाम दिया गया है जिस पर आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था कि जरिये मुखबीर सूचना पर ग्राम जर्वे (च) निवासी महावीर उर्फ खोदू कश्यप तथा उसके सहयोगी दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, तथा लुकछिप कर रह रहे है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर चोरी की घटना के संबंध में मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर आरोपी महावीर कश्यप उर्फ खोदू तथा दूर्गेश नेताम उर्फ मल्लू द्वारा अपने साथी रामकुमार कश्यप उर्फ मोना, आनंद उर्फ प्रभात कश्यप तथा मंगल पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किये जिसमें थाना जांजगीर के 06 अलग अलग एवं थाना बलौदा के 01 प्रकरण इस प्रकारण कुल 07 चोरी के प्रकरण में चोरी कियें समानों को आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर बरामद किया गया है।
उक्त कार्यवाही में सायबर निरीक्षक श्री सागर पाठक, प्रभारी सायबर सेल, सायबर टीम थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी नैला उप निरी. विनोद जाटवर एवं सायबर टीम से स.उ.नि. विवेक कुमार सिंह, प्र.आर. विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, शाहबाज अहमद, माखन साहू, श्रीकांत सिंह एव स्टाफ की पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा द्वारा सराहना कर पुरूस्कार की घोषणा की गई



