⏩ श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खिलाने एवम खेलने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल (रा.पु.से) एवं SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में जुआ खेलने वाले के विरुद्ध रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी (01) देव कुमार कोसले पिता सोमराज़ उम्र 32 वर्ष साकिन करूवांडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (02) कुशल कुमार पिता संतराम तेंदुलकर उम्र 30 वर्ष साकिन करवाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ.ग.) मिला जिसके कब्जे से नगदी रकम 31,000/रू., तास एक मोटर सायकल पल्सर तथा 02 नग मोबाईल कुल किंमती 1,21,000/₹ रूपये को बरामद किया गया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।
⏩उक्त कार्यवाही में उनि. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, ASI विवेक सिंह, प्रधान आर. विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा आर. गिरिश कश्यप, आर. अर्जुन यादव, आर. प्रदीप दुबे, आर. सहबाज अहमद सायबर सेल जांजगीर, थाना बिर्रा से उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, आर. वैभव केशरवानी, आर. रघुवीर यादव का विशेष योगदान रहा।



