Monday, December 29, 2025

* *थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*  

 

 

* *आरोपियों के विरूध्द धारा 34(2), 59क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

01. विवेक खरे पिता भोजराम खरे उम्र 25 साल

 

02. परदेशी राम सहिस पिता गरजन सिंह उम्र 50 साल दोनो निवासी जेवरा थाना मुलमुला

 

*पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में मुखबिर सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी विवेक खरे एवं परदेशी राम सहिस दोनो निवासी जेवरा थाना मुलमुला के कब्जे से 47 नग देशी प्लेन शराब एवं 01 नग अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल देशी शराब जुमला शराब 8.640 लीटर शराब एवं मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपीगण के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक राजेश कश्यप, विवेक ठाकुर, बेदराम पटेल,नितिश द्विवेदी थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -