दंतेवाड़ा. भाजपा विधायक रहे दिवंगत भीमा मंडावी की बेटी का कसक भरा वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने भाजपा के टिकिट वितरण पर सवाल खड़े करते हुए कह रही हैं कि मेरे पापा के बलिदान की कोई कीमत नहीं रही.दीपा ने कहा है कि पापा ने भाजपा के लिए जान दे दी. उनके अधूरे काम को पूरा करने घरेलू महिला (मम्मी) ने कदम रखा. पूरा परिवार भाजपा का सम्मान करता है. उनके बलिदान को भाजपा के पदाधिकारियों ने क्यों नजर अंदाज कर दिया? आखिर कहा कमी रह गई. बता दें कि विधायक भीमा मंडावी लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली विस्फोट में मारे गए थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




