Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गुटखा फैक्टरी में CGST की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी का आंकड़ा 60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

    September 21, 2026

    CG Road Accident : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

    September 21, 2026

    CG NEWS : जिंदा बेटी का पिता ने किया पिंडदान, मुस्लिम युवक से शादी के बाद परिवार ने तोड़ा नाता

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » धान बेचने के लिए पर्याप्त समय, किसान निश्चिंत — शासन की खरीदी व्यवस्था से संतुष्टि
    Chhattisgarh

    धान बेचने के लिए पर्याप्त समय, किसान निश्चिंत — शासन की खरीदी व्यवस्था से संतुष्टि

    News EditorBy News EditorDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 27 दिसम्बर 2025/
    पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के किसान सोन साय लगभग चार से पाँच एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। इस वर्ष वे अब तक केवल दस क्विंटल धान बेच पाए हैं क्योंकि उनके खेतों में अभी भी मिंजाई का काम चल रहा है। उनका कहना है कि धान बेचने को लेकर उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं है। जैसे ही धान पूरी तरह सूखकर इकट्ठा हो जाएगा, वे उपार्जन केंद्र जाकर बिक्री कर लेंगे।
    धान की मिंजाई में जुटे किसान मान सिंह और जदुबर सिंह का भी मानना है कि खरीदी अवधि 31 जनवरी तक बढ़ाए जाने से किसानों को पर्याप्त समय मिल गया है। इससे वे बिना किसी तनाव के खेत का काम पूरा कर पा रहे हैं और समय पर उपार्जन केंद्र में धान बेचने में समर्थ होंगे।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशन में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण और कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। धान उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी तरीके से खरीदी सुनिश्चित की जा रही है और मूल किसानों से ही धान खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएँ की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन टोकन की सुविधा, केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही हैं।
    बुजुर्ग किसान जदुबर सिंह बताते हैं कि उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। पहले किसानों को धान बेचने को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यदि बारिश अच्छी हो भी जाती थी तो फसल का पूरा मूल्य नहीं मिल पाता था। धान लेकर उपार्जन केंद्र तक पहुंचने के बाद कई बार रात वहीं गुजारनी पड़ती थी और विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब स्थितियाँ बदली हैं और किसानों को सुविधाएँ सुव्यवस्थित रूप में मिल रही हैं।
    नब्बे वर्षीय किसान पूरण सिंह, जिनके पास लगभग पाँच एकड़ भूमि है, बताते हैं कि वे दस क्विंटल धान बेच चुके हैं और शेष धान को मिंजाई पूरी होते ही क्रमशः उपार्जन केंद्र भेज रहे हैं। उनका कहना है कि धान खरीदी व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और प्रति क्विंटल अधिक मूल्य मिलने से किसानों को राहत मिली है। खरीदी अवधि 31 जनवरी तक बढ़ने से उन किसानों को भी बड़ा लाभ मिला है जिनकी फसल देर से पकती है और जो अभी भी मिंजाई में लगे हुए हैं।
    सरकार की पारदर्शी, सरल और किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के मन में विश्वास और संतोष दोनों बढ़ाए हैं। अब किसान निश्चिंत होकर काम कर रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि उनकी मेहनत का प्रत्येक दाना उचित मूल्य पाकर ही रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    गुटखा फैक्टरी में CGST की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी का आंकड़ा 60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

    September 21, 2026

    CG Road Accident : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

    September 21, 2026

    CG NEWS : जिंदा बेटी का पिता ने किया पिंडदान, मुस्लिम युवक से शादी के बाद परिवार ने तोड़ा नाता

    September 21, 2026

    * विवेचना में बड़ी लापरवाही पर SP की सख्त कार्रवाई, सहायक उपनिरीक्षक रक्षित केंद्र संबद्ध

    September 21, 2026

    * युवती की पीछा कर अश्लील कमेंट और और छेड़छाड़

    September 21, 2026

    * श्रीमद्भागवत कथा में लाखों की भीड़ को संभालने वाले पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों का SP ने बढ़ाया हौसला

    September 21, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    गुटखा फैक्टरी में CGST की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी का आंकड़ा 60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

    September 21, 2026

    CG Road Accident : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्री घायल

    September 21, 2026

    CG NEWS : जिंदा बेटी का पिता ने किया पिंडदान, मुस्लिम युवक से शादी के बाद परिवार ने तोड़ा नाता

    September 21, 2026

    * विवेचना में बड़ी लापरवाही पर SP की सख्त कार्रवाई, सहायक उपनिरीक्षक रक्षित केंद्र संबद्ध

    September 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.