Tuesday, July 8, 2025

पंचायत के फरमान के बाद भरी महफिल युवक को पहनाई गई जूतों की माला, आहत होकर लगाई नहर में छलांग

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी तय होने के बाद दूसरी शादी करने पर युवक को पंचायती फरमान का सामना करना पड़ा। आरोप है कि पंचायत ने युवक को फरमान सुनाते हुए युवक के गले मे जूते की माला पहना दी।पंचायत में हुए खुद के अपमान से आहत होकर युवक नहर में कूद गया। उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का रेस्क्यू किया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी से इनकार किया है।दरअसल, बुलंदशहर के पहासू के मोहल्ला काज़ीखेल निवासी युवक पर शादी तय होने के बाद दूसरा निकाह करने का आरोप है। जिसके बाद पंचों पर भरी पंचायत में युवक को जूतों की माला पहनवाने का आरोप है। फैसले से खुद अपमानित महसूस कर युवक नदी में छलांग लगाने पहुंचा। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को बचाया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -