बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी तय होने के बाद दूसरी शादी करने पर युवक को पंचायती फरमान का सामना करना पड़ा। आरोप है कि पंचायत ने युवक को फरमान सुनाते हुए युवक के गले मे जूते की माला पहना दी।पंचायत में हुए खुद के अपमान से आहत होकर युवक नहर में कूद गया। उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का रेस्क्यू किया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी से इनकार किया है।दरअसल, बुलंदशहर के पहासू के मोहल्ला काज़ीखेल निवासी युवक पर शादी तय होने के बाद दूसरा निकाह करने का आरोप है। जिसके बाद पंचों पर भरी पंचायत में युवक को जूतों की माला पहनवाने का आरोप है। फैसले से खुद अपमानित महसूस कर युवक नदी में छलांग लगाने पहुंचा। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को बचाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




