PM नरेंद्र मोदी शनिवार को बिलासपुर में BJP की परिवर्तन यात्रा का समापन करने पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय जोहार से करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। हमारा एक ही नेता है कमल, हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हर बूथ पर जब तक कमल नहीं खिलेगा हम चैन से नहीं रहेंगे।

पीएम बोले- PSC घोटाले के गुनहगारों को नहीं बख्शेंगे:बिलासपुर में कहा- मोदी यानी सपनों को पूरा करने की गारंटी; हमारा एक ही नेता कमल
बिलासपुर5 घंटे पहले
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। वे खुली गाड़ी में सवार होकर पहुंचे।
बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। वे खुली गाड़ी में सवार होकर पहुंचे।
PM नरेंद्र मोदी शनिवार को बिलासपुर में BJP की परिवर्तन यात्रा का समापन करने पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय जोहार से करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। हमारा एक ही नेता है कमल, हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हर बूथ पर जब तक कमल नहीं खिलेगा हम चैन से नहीं रहेंगे।
अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो का नारा मोदी ने लगाया। साथ ही उन्होंने PSC का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया। लेकिन BJP की सरकार बनते ही PSC घोटाले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हेलीपैड से साइंस कॉलेज मैदान तक मोदी ने रैली की।
हेलीपैड से साइंस कॉलेज मैदान तक मोदी ने रैली की।
मोदी के भाषण की मुख्य बातें…
1. छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही घोटाले
पीएम मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। छत्तीसगढ़ अब कांग्रेस को हटाने और भाजपा को लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पूरा प्रदेश कुशासन से त्रस्त है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।
छत्तीसगढ़ का हाईकोर्ट बिलासपुर में है। यहां साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे का मुख्यालय है। यह राजस्व के हिसाब से सबसे बड़े रेलवे जोन में से एक है। इसकी स्थापना भी अटल जी के समय में हुई थी।