Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : खपरगंज पथराव मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार’ तनाव के बीच फोर्स तैनात

    August 31, 2026

    *पीएमएफएमई योजना में राष्ट्रीय सम्मान पर कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

    August 31, 2026

    *विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत*

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *पीएमएफएमई योजना में राष्ट्रीय सम्मान पर कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं*
    Chhattisgarh

    *पीएमएफएमई योजना में राष्ट्रीय सम्मान पर कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

    News EditorBy News EditorAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 31 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को उत्कृष्ट हैण्ड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित जांजगीर-चांपा जिले के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन श्री संतोष कुमार शुक्ला को कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    कलेक्टर श्री महोबे ने पीएमएफएमई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों को लगातार मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डीआरपी श्री शुक्ला द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि पीएमएफएमई योजना के साथ-साथ अन्य स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं में भी सक्रियता से कार्य कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अंत्यावसायी, खादी एवं ग्रामोद्योग, मुद्रा लोन सहित विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए।

    उल्लेखनीय है कि डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन श्री संतोष कुमार शुक्ला को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 24 एवं 25 अगस्त 2026 को आयोजित पीएमएफएमई कॉन्क्लेव 2026 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया था। उन्हें छत्तीसगढ़ में पीएमएफएमई योजना के तहत सर्वाधिक हितग्राहियों को हैण्ड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : खपरगंज पथराव मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार’ तनाव के बीच फोर्स तैनात

    August 31, 2026

    *विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत*

    August 31, 2026

    कलेक्टर-एसपी ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की*

    August 31, 2026

    *कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, *सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहें और समय पर पहुंचें कार्यालय – कलेक्टर*

    August 31, 2026

    CG News : कोर्ट और पुलिस की भाषा पर हाईकोर्ट की सख्ती, FIR से फैसलों तक आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग पर रोक

    August 31, 2026

    CG News : झीरम कांड पर आज नहीं आया फैसला, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख’ 5 सितंबर को 10 आरोपियों पर होगा निर्णय

    August 31, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : खपरगंज पथराव मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार’ तनाव के बीच फोर्स तैनात

    August 31, 2026

    *पीएमएफएमई योजना में राष्ट्रीय सम्मान पर कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

    August 31, 2026

    *विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत*

    August 31, 2026

    कलेक्टर-एसपी ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की*

    August 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.