Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : किरण सिंह देव की रिकवरी तेज, 29 जुलाई के हादसे के बाद जल्द छत्तीसगढ़ आने की संभावना

    September 6, 2026

    BREAKING NEWS : कांग्रेस संगठन में बड़ी सर्जरी’ भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रभारी का ऐलान

    September 6, 2026

    रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा युवक’ मालगाड़ी गुजरने से कटे दोनों पैर, सुबह सामने आई दर्दनाक तस्वीर

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला सक्ती में शिक्षक दिवस पर “मैं हूँ साइबर शिक्षक” कार्यक्रम के तहत सक्ती पुलिस ने शिक्षकों का किया सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक।*
    Chhattisgarh

    *पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला सक्ती में शिक्षक दिवस पर “मैं हूँ साइबर शिक्षक” कार्यक्रम के तहत सक्ती पुलिस ने शिक्षकों का किया सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक।*

    News EditorBy News EditorSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत जिला सक्ती में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में आज दिनांक 05 सितम्बर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर “मैं हूँ साइबर शिक्षक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विद्यार्थियों एवं समाज में साइबर सुरक्षा का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित करना है।
    इस अवसर पर शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना सक्ती, बाराद्वार, नागरदा, जैजैपुर, हासौद, मालखरौदा, डभरा चंद्रपुर एवं चौकी फगुरम, अड़भार, छपोरा, शकर्रा पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान किया गया। पुलिस टीमों द्वारा शिक्षकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं डिजिटल सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षकों के घर पहुंचकर भी सम्मान करते हुए उन्हें साइबर जागरूकता का संदेश दिया गया इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ति पंकज पटेल किरारी (डभरा ) पहुंचकर वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रमोद पटेल (व्याख्याता )का स्मृति चिन्ह के साथ साथ श्रीफल, शाल भेंट कर सम्मानित किया गया व साइबर जागृति सन्देश बोलवाया गया!
    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को क्यूआर कोड स्कैन कर साइबर जागरूकता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सेल्फी स्टैंड के माध्यम से “मैं हूँ साइबर शिक्षक” एवं “साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा” संदेश के साथ सेल्फी लेकर साइबर जागरूकता अभियान में सहभागिता की गई।
    सक्ती पुलिस द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर चलाए गए इस विशेष अभियान के माध्यम से शिक्षकों को “साइबर शिक्षक” की भूमिका निभाते हुए अपने विद्यार्थियों, परिवार एवं समाज को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : किरण सिंह देव की रिकवरी तेज, 29 जुलाई के हादसे के बाद जल्द छत्तीसगढ़ आने की संभावना

    September 6, 2026

    BREAKING NEWS : कांग्रेस संगठन में बड़ी सर्जरी’ भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रभारी का ऐलान

    September 6, 2026

    रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा युवक’ मालगाड़ी गुजरने से कटे दोनों पैर, सुबह सामने आई दर्दनाक तस्वीर

    September 6, 2026

    CG Weather Today: : छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार थमी, स्थानीय सिस्टम से इन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

    September 6, 2026

    PMDDKY अंतर्गत इंडिकेटर संत्रिपतता हेतु वेट्स परावेट्स paiw एवं पशु सखियों का एकदिवासीय प्रशिक्षण आयोजित

    September 6, 2026

    बंधन बैंक की लोन राशि में धोखाधड़ी एवं गबन के मामले में फरार एक और आरोपी ओमकार प्रसाद साहू गिरफ्तार

    September 6, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG NEWS : किरण सिंह देव की रिकवरी तेज, 29 जुलाई के हादसे के बाद जल्द छत्तीसगढ़ आने की संभावना

    September 6, 2026

    BREAKING NEWS : कांग्रेस संगठन में बड़ी सर्जरी’ भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रभारी का ऐलान

    September 6, 2026

    रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा युवक’ मालगाड़ी गुजरने से कटे दोनों पैर, सुबह सामने आई दर्दनाक तस्वीर

    September 6, 2026

    *पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला सक्ती में शिक्षक दिवस पर “मैं हूँ साइबर शिक्षक” कार्यक्रम के तहत सक्ती पुलिस ने शिक्षकों का किया सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक।*

    September 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.