मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 28.06.2024 को राम नाथ जलतारे निवासी चिस्दा के द्वारा लिखित आवेदन पत्र थाना प्रस्तुत किया की उनकी लड़की अनुपमा जलतारे उम्र 26 साल जो ग्राम सराईपाली सक्ती में सी एच ओ के पद पर पदस्थ थी अपने भाई डकेश्वर के साथ कल सक्ती गई थी लगभग 07ः30 बजे चैपाटी के पास से लपता हो गई थी रात लगभग 09ः38 बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लड़की के मोबाईल से उसके भाई को फोन कर 15 लाख रूपये फिरोती की मांग की थी नही देने पर जान से बोरी में भरकर फेंक देने की धमकी दी थी घटना की सूचना आज दिनाक 28.06.2024 को 12ः00 बजे प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सक्ती के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा को अवगत कराया गया प्रकरण की गंभीरता एंव फिरौती की मांग को देखते हुये सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा संवेदन शीलता का परिचय देते हुये तत्काल सायबर सेल प्रभारी एवं सक्ती पुलिस की 04 ठीमों को गठन कर डिजिटल एवं मैनुवल आधार पर तलाश हेतु कोरबा, बिलासपुर, सक्ती रवाना किया गया तथा किसी भी तरह से सूरक्षित रूप से लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया जिसके आधार पर सक्ती पुलिस एवं बिलासपुर जिला पुलिस की मदद से मात्र 04 घण्टे के अंदर लड़की को एक लडके के साथ बिलासपुर में बरामद कर लिया गया है, जिसे लेकर पुलिस ठीम सक्ती पहॅूच रही है तथा मामले में सभी पहलूओ पर सुक्ष्म विवेचना की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




